पैगम्बर पर बिगड़े बोल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ArrestArunYadav
पैगम्बर पर बिगड़े बोल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ArrestArunYadav
Share:

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी की हरियाणा इकाई के IT सेल इंचार्ज अरुण यादव को गुरुवार को उनके पद से हटा दिया है। यादव ने कथित तौर पर इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का इल्जाम है। हरियाणा भाजपा इकाई के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने यादव को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हालांकि, यादव की पार्टी की सदस्यता पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

2017 और मई 2022 में पोस्ट किए गए यादव के कुछ ट्वीट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। आलोचना करने वालों ने यादव पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम का अपमान करने और नफरत फैलाने का इल्जाम लगाया है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर अरुण यादव की गिरफ्तारी की मांग उठी और गुरुवार को #ArrestArunYadav पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यादव के विरुद्ध हरियाणा पुलिस को देर रात तक औपचारिक रूप से शिकायत नहीं मिली थी।

 

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'फ्रिंज एलीमेंट के अथाह समुद्र में से भाजपा ने अपने एक और फ्रिंज एलीमेंट अरुण यादव को 'पदमुक्त' किया, लेकिन इस दिखावे की जगह, क्या कभी इन नफरती चिंटूओं की गिरफ्तारी होगी?'

इंदौर में दौड़ेगी अत्याधुनिक फ्रांसिसी मेट्रो ट्रेन

चुनाव सामग्री वितरण के दौरान शराब पीकर आये दो कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित

हर घंटे बनेंगी 1 लाख रोटियां.., PM मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -