हर घंटे बनेंगी 1 लाख रोटियां.., PM मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ
हर घंटे बनेंगी 1 लाख रोटियां.., PM मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ
Share:

काशी: पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी को 1700 करोड़ से अधिक का सौगात देने पहुंचे हैं। इन सौगातों में सबसे बड़ी योजना है अक्षय पात्र रसोई। वाराणसी आने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले इसी रसोई का उद्घाटन किया है। उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाएगा। बता दें कि, अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील मुहैया करा रही है। वाराणसी में इसके 62वें केंद्र का शुभारंभ किया गया है। 

यह रसोई वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित एलटी कॉलेज में बनाया गया है। यहां तैयार हुआ भोजन वाराणसी के 148 स्कूलों के बच्चों में बांटा जाएगा। यहां से बना पौष्टिक आहार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वितरित किया जाएगा। तीन एकड़ में फैली यह रसोई उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई है। यहां पर प्रति घंटे एक लाख रोटी तैयार होगी। इसके साथ ही दो घंटे में 1100 लीटर दाल, 40 मिनट में 135 किलो चावल और दो घंटे में 1100 लीटर सब्जी बनाई जाएगी। 

बता दें कि इतनी बड़ी तादाद में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन बनाया गया है। खास तौर पर मशीनें बनायी गयी हैं। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन लगाई हुआ है। दाल और सब्जी बनाने के लिए भी उन्नत मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहाँ एक लाख बच्चों का खाना तैयार होगा। हाइजिन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस किचन में पूरे 24 घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे। 

'आज दुनिया परिणाम के साथ, प्रमाण भी मांगती है..', आयुर्वेद को लेकर बोले पीएम मोदी

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 के नए शेरपा होंगे

अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक-कोरिया ने किया करार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -