बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट, जानिए क्या है मामला?
बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरंट, जानिए क्या है मामला?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी हुआ है। दरअसल, Sealdah कोर्ट, कोलकाता में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने जरीन के खिलाफ मामले की चार्जशीट सब्मिट की है। उसमें कहा गया है कि जरीन ने तो जमानत के लिए प्रार्थना अर्जी डाली तथा न ही अदालत में पेश हुईं। निरंतर अदालत में पेश न होने के चलते उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट इशू हुआ है। जरीन का नाम एक चीटिंग केस में सामने आया था। वर्ष 2016 में Narkeldanga पुलिस स्टेशन, कोलकाता में जरीन के खिलाफ चीटिंग का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2016 में जरीन खान को कोलकाता में एक फंक्शन में आना था। यह दुर्गा पूजा के चलते की बात है। लेकिन जरीन उस इवेंट में आ नहीं पाईं। उन्होंने एंड मोमेंट पर सभी को धोखा दे दिया, जबकि उनके लिए पूरा स्टेज एवं सभी तैयारियां हो रखी थीं। जब जरीन इवेंट में नहीं पहुंचीं तो ऑर्गेनाइजर्स ने जरीन खान के खिलाफ Narkeldanga पुलिस स्टेशन, कोलकाता में चीटिंग का मुकदमा दर्ज कराया। जरीन तथा उनके मैनेजर के नाम पर एक FIR भी फाइल हुई। दोनों को 41A crpc के तहत एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें दोनों को ही केस के संबंध में सवाल-जवाब के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होना था। 

सूत्र के अनुसार- जरीन खान पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने नोटिस के साथ पेश हुईं। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें मिसगाइड किया। दोनों के बीच किसी प्रकार का मिसकम्यूनिकेशन हुआ था। जरीन ने यह भी कहा था कि ऑर्गेनाइजर्स ने उनसे कहा था कि स्टेज पर उनके साथ कोलकाता की सीएम भी होंगी। साथ ही कुछ नेता भी रहेंगे। बाद में उनकी टीम को पता चला कि यह एक छोटा-मोटा ही इवेंट है जो नॉर्थ कोलकाता के लोकल एरिया में होगा। अपना पक्ष रखते हुए जरीन ने इस केस में यह भी कहा था कि फ्लाइट टिकट्स और रहने की व्यवस्था पर भी ऑर्गेनाइजर्स और उनके बीच बहस हुई थी, तत्पश्चात, उन्होंने इसमें सम्मिलित न होने का फैसला लिया था। ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ, जरीन ने लोकल कोर्ट में सिविल केस दर्ज किया हुआ है। हालांकि, जरीन के पास उस वक़्त इस केस के पेपर्स नहीं थे। बाद में जब इस केस पर छानबीन की गई तो जरीन आरोपी पाई गईं। बाद में जरीन के खिलाफ Sealdah कोर्ट, कालकाता में चार्जशीट दाखिल की गई। इस मामले में जरीन के मैनेजर कोर्ट में पेश हुए और उन्हें जमानत दे दी गई। जबकि जरीन एक बार भी अदालत में नहीं आईं। न ही उन्होंने जमानत की अर्जी डाली। बाद में अदालत ने जरीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट इशू किया।

'बागबान' में आलोक राज के किरदार के लिए पहली पसंद थे शाहरुख खान

'बागबान', एक फ़िल्मक मास्टरपीस

बॉलीवुड के जरिये टाइम ट्रवेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -