ऐसे दिया सेना के जांबाजों ने आॅपरेशन को अंजाम
ऐसे दिया सेना के जांबाजों ने आॅपरेशन को अंजाम
Share:

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद का जवाब अपने शौर्य और कुशलता से दिया है। भारतीय सेना की रणनीति ऐसी रही कि पाकिस्तान तक हक्का - बक्का रह गया। जो पाकिस्तान अभी तक भारत पर परमाणु हमले की धमकी दे रहा था। वह भारत की कार्रवाई से हिल गया और अब उसकी घिग्गी बंध गई है। मगर आखिर सेना ने किस तरह से चलाया रणनीतिक और साहसिक अभियान जानिए।

तड़के करीब ढाई बजे भारतीय सेना के जांबाज जवान एलओसी के पास आतंक का सफाया करने के लिए निकल पड़े न तो उन्हें न तो किसी धमाके की चिंता थी और न ही गोलियों की बौछार की। अपना आॅपरशन सफलता के साथ पूरा कर सेना के जवान लौट आए। चार घंटे चला आॅपरेशन मिली जानकारी के अनुसार इस तरह का आॅपरेशन गुप्त तरह से चलाया गया। इसे पूरा करने के लिए सेना को 4 घंटे का समय लगा।

दरअसल देश के कमांडो रात्रि 12.30 बजे पाक अधिकृत कश्मीर में घुसे और तड़के 4.30 बजे आतंकियों पर हमला कर दिया और उन्हें समाप्त कर दिया। हेलिकाॅप्टर का उपयोग भारतीय सेना ने इस आॅपरेशन के लिए स्पेशल कमांडोज़ को जिम्मा सौंपा था। कमांडोज़ को घटनास्थल पर पहुंचाने हेतु हेलीकाॅप्टर्स का उपयोग हुआ। ऐसे में पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी। अजीत डोभाल ने किया नेतृत्व भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस आॅपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने रणनीति बनाकर मंत्रिस्तर पर और सेना के आधिकारिक स्तर पर भी चर्चा की। मगर इस कार्य में सेना के जवानों ने अपना दिमाग जरूर लगाया और इस बड़ी चुनौती को पूर्ण सफलता के साथ पूरा किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के ही साथ डीजीएमओ रणवीर सिंह ने की।

स्पेशल कमांडो दो हेलिकाॅप्टर्स से तय स्थान पर गए उन्हें कवरिंग के लिए वायुसेना तैयार खड़ी थी। बड़े क्षेत्र में हुए दाखिल भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर हमला किया। ऐसे में भारतीय सेना करीब 500 मीटर से 2 किमी दूरी पर इस तरह के आॅपरेशन को किया। ऐसे में हाॅटस्प्रिंग, भिंबर, केल और लीपा सेक्टर पर सेना ने हमला किया। सेना ने आतंकियों के लाॅन्चपैड को ध्वस्त कर दिया। इस आॅपरेशन में 38 आतंकी मारे गए। जबकि 9 सैनिक गंभीररूप से घायल हो गए। इस आॅपरेशन में पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -