विलेन बनकर मशहूर हुए अर्जुन रामपाल, शादी के 21 साल बाद तलाक लेकर इस मॉडल को कर रहे डेट
विलेन बनकर मशहूर हुए अर्जुन रामपाल, शादी के 21 साल बाद तलाक लेकर इस मॉडल को कर रहे डेट
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले अर्जुन रामपाल आज भी इंडस्ट्री में धमाका कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। हालाँकि अर्जुन ने हीरो से ज्यादा विलेन का किरदार निभाया है और इसी के चलते वह मशहूर हुए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता का जन्म 26 नवंबर 1972 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। हालाँकि एक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

'आदिवासी देश के असली मालिक है', भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी का आया बड़ा बयान

आप सभी को बता दें कि अर्जुन रामपाल मिलिट्री परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी। वहीं एक्टर के पिता का नाम अमरजीत रामपाल है और माता का नाम ग्वेन रामपाल है। कहा जाता है बहुत छोटी उम्र में ही अर्जुन के माता-पिता का तालाक हो गया था जिसके बाद एक्टर की कस्टडी इनकी मां को मिली, जो पेशे से टीचर है। आप सभी को बता दें कि अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। हालाँकि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अर्जुन रामपाल एक अच्छे और सक्सेसफुल मॉडल थे।

उसके बाद साल 1994 में एक्टर को मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर मिला था। वहीं एक्टर ने साल 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी जिसके बाद इनकी दो बेटियां महिका और मायरा हुई। हालाँकि अर्जुन-मेहर शादी के 21 साल बाद साल 2019 में अलग हो गए। उसके बाद अब अर्जुन मॉडल ग्रैबिएला के साथ रिलेशन में हैं। दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन दोनों का एक बेटा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान

शादी के मंडप से उठी अर्थी, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

दुनिया की सबसे महंगी दवा को मिली मान्यता, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -