Video: अर्जुन ने रेडियो जॉकी को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के बारे में एक चौंका देने वाली खबर का खुलासा हुआ है जिसमे बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने एक रेडियो जॉकी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. तथा इसका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बता दे कि अभिनेता अर्जुन कपूर अपना आपा खोते हुए एक रेडियो जॉकी (आरजे) को थप्पड़ जड़ते नज़र आ रहे हैं। यही नहीं अर्जुन ने कैमरा भी ज़मीन पर फेंक दिया। ये सारा वाकया मुंबई में रेडियो मिर्ची के दफ्तर में हुआ। आपको बता दे कि अभिनेता अर्जुन कपूर व अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' जो की एक अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। 

इस वीडियो में मुंबई के रेडियो जॉकी आरजे को अर्जुन से ये पूछते देखा जा सकता है कि क्या आपके पास फिल्मों में किरदार निभाने की कमी हो गई है जो 'की एंड का' में गर्ली करेक्टर कर रहे हैं। अर्जुन ने आरजे का ये सवाल ख़त्म होते ही उसे अपनी तरफ से एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

साथ ही कहा कि ये किस तरह का बेहूदा सवाल है। दरअसल ये सब एक प्रैंक था, फिल्म 1 अप्रैल यानि 'एप्रिल फूल्स डे' को रिलीज़ हो रही है, इसीलिए प्रमोशन की रणनीति के तहत इसे किया गया।        

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -