सलमान ने अर्जुन को दिया 420 वॉल्ट का करंट...
सलमान ने अर्जुन को दिया 420 वॉल्ट का करंट...
Share:

सभी जानते हैं कि पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा खान का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ता रहा है। इतना ही नहीं, दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। अब इन दोनों के बीच वाकई कुछ पक रहा है या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन इसकी वजह से अर्जुन कपूर पर गाज गिरती दिख रही है।

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, अरबाज से नाता तोड़ने की वजह से सलमान पहले से ही अपनी भाभी मलाइका से नाराज चल रहे हैं और अब जब से उन्हें पता चला है कि मलाइका की नजदीकियां अर्जुन कपूर के साथ बढ रही हैं तो वो बौखला गए हैं।

ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान अंदर ही अंदर अर्जुन से खफा हैं। शुरुआत में इस बारे में पता चलने पर सलमान ने अर्जुन से इस बारे में पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था। और अब जब मलाइका और उनके बारे में अफवाहें ज्यादा बढ गई हैं तो सलमान बेहद नाराज हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, कहा जा रहा है कि इसका सीधा असर अर्जुन के करियर पर पड़ सकता है। बेशक सलमान ने किसी भी फिल्ममेकर से ये नहीं कहा है कि वो अर्जुन को फिल्म में ना लें लेकिन कुछ फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अर्जुन से कन्नी काट रहे हैं क्योंकि वो सलमान को नाराज नहीं करना चाहते।

में हर चीज को एन्जॉय करके करता हूं....

हम सुबह होने से पहले मर क्यों नही गई.....

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -