अर्जुन-श्रद्धा मचा रहे है न्यूयॉर्क में धमाल
अर्जुन-श्रद्धा मचा रहे है न्यूयॉर्क में धमाल
Share:

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की खूबसूरत बेटी श्रद्धा कपूर जिन्होंने की अभी कुछ समय पहले ही 'Grazia India' मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। मैगजीन का ये इश्यू अगस्त माह का था, वह इस मैगजीन की कवर गर्ल भी बनीं है। बता दें कि श्रद्धा का लुक अफ्रीकी स्टाइल में नजर आ रहा है। इसके साथ ही साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' सुर्खियों में हैं। इसकी शूटिंग विदेश में चल रही है।

इस बीच दोनों ही कलाकारों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें श्रद्धा और अर्जुन डांस करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में फिल्माए जाने वाले डांस नंबर का है।

दोनों ही सितारे इसमें न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर नजर आ रहे हैं। अर्जुन के फैन्स इसे शेयर भी कर रहे हैं। पहले खबर आई थी कि अर्जुन और फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी के बीच खटपट चल रही है। हालांकि बाद में दोनों ने ही इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -