नहीं हुआ अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अफवाहों को किया ख़ारिज
नहीं हुआ अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अफवाहों को किया ख़ारिज
Share:

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है। हालांकि कई बार दोनों अपने एज डिफ्रेंस को लेकर भी ट्रोल भी किए जाते है, लेकिन कपल ने कभी जिसकी परवाह नहीं की। इन सबके मध्य दोनों एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट साझा करते हुए आए है। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे वास्तव में एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते है। दोनों ने आज सोशल मीडिया पर अपने जीवन को लेकर विचार साझा कर दिए है।

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ""नहीं, क्या सच में। 40 की आयु में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज कर दें। 30 की आयु में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज कर दें। 50 की आयु में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज कर दें। लाइफ 25 की आयु में समाप्त नहीं हो जाती है। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।"
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके उपरांत अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर दिया है। इस तरह दोनों ने साबित कर दिया कि उनके रिश्ते के मध्य उम्र का कोई मैटर नहीं है। जिससे पूर्व सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे से अलग हो चुके है। इन सब खबरों के बाद  अर्जुन ने एक पोस्ट के माध्यम से ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज भी कर दिया है।

रणवीर ने अपनी इस फिल्म की तुलना 'कभी ख़ुशी कभी गम' से की

कोरोना की चपेट में आए ऋतिक रोशन, घर से दूर हुए क्वारंटाइन

रेड बिकिनी में इंटरनेट पर आग लगा रही चंकी की लाड़ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -