क्या आप भी पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा का व्रत? तो इन बातों का रखें ध्यान
क्या आप भी पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा का व्रत? तो इन बातों का रखें ध्यान
Share:

सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। षष्ठी तिथि को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पूजा का आरम्भ नहाए खाय से होता है तथा अगले दिन खरना मनाया जाता है। छठ पूजा का त्योहार बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश कई भागों में धूमधाम के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि छठ पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है। वहीं, इस वर्ष नहाए खाए के साथ यानि 17 नवंबर से लोकआस्था का महापर्व आरम्भ हो रहा है जो कि 20 नवंबर तक चलेगा। वही यदि आप पहली बार छठ पूजा कर रही हैं, तो इस के चलते छठ से जुड़े सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में आइए आपको बताते हैं कि पहली बार छठ पूजा का व्रत रखने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए।

नया चूल्हा:-  
छठ पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। इसे बनाते हुए साफ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। इस के चलते प्रसाद को बनाने के लिए नए चूल्हे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो नए स्टोव का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्याज, लहसुन का न करें सेवन:-
छठ पूजा के कई दिन पहले से ही घर में प्याज, लहसुन व मांसाहारी भोजन का त्याग कर देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि जिन बर्तनों में  मांसाहारी भोजन का सेवन किया गया है उनका इस्तेमाल पूजा में भूलकर भी न करें।

सबके साथ मिलकर खाएं प्रसाद:-
छठ पूजा का पर्व सबके साथ मिलकर बनाया जाने वाला विशेष पर्व है। अगर आप पहली बार ये व्रत रख रही हैं, तो याद रखें कि इस के चलते बनाए गए खाद्य पदार्थ, जैसे गुड़, चावल, दूध, खीर आदि को सभी के साथ बांटकर खाना ही शुभ होता है।

प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल:-
पहली बार छठ पूजा करने पर कई चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। इस बात को ध्यान रखे कि पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही उपयोग करना चाहिए। इस दौरान स्टील या शीशे के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना कुछ न खाएं:-
छठ पूजा का व्रत रख रही महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य दिए बिना किसी भी चीज का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त व्रत रखने वाली महिलाओं को जमीन पर ही सोना चाहिए।

आखिर कैसे हुई छठ पूजा की शुरुआत? यहाँ जानिए पौराणिक कथा

'हरभजन सिंह ने जताई थी इस्लाम धर्म अपनाने की इच्छा', इंजमाम उल हक के बयान ने मचाया बवाल

कब है देवउठनी एकादशी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -