अरबाज खान पहली बार दिखाई देंगे डबल रोल में होगी
अरबाज खान पहली बार दिखाई देंगे डबल रोल में होगी
Share:

अरबाज खान दोबारा से एक्टिंग पर फोकस कर रहे हैं। वह जल्द ही चंद्रकांत सिंह की फिल्म करेंगे। जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे।  फिल्म कन्नड़ सुपरस्टार ऐन्द्रिता रे भी होगी। चंद्रकांत सिंह सोशल अवेयरनेस वीमेन एम्पावरमेंट पर बनी फिल्म सिक्स एक्स से प्रकाश में आए थे। अब वह अपनी अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म अरबाज खान के साथ बनाने जा रहे हैं। जिसकी पूरी शूटिंग स्विट्जरलैंड में होगी।

फिल्म के प्रोड्युसर महेंद्र सिंह नामदेव और राकेश दत्ता हैं। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार ऐन्द्रिता रे अरबाज खान के अपोजिट होगी। अरबाज इस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। अरबाज खान ने बताया, मुझे स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी। चंद्रकांत ने जब फिल्म की स्क्रिपट जब सुनाई तो मैं उन्हें मना नहीं कर सका। खबरों के अनुसार, अरबाज का एक किरदार स्विट्जरलैंड के बिजनेस टाइकून का है।

जिसकी शादी अपनी कम उम्र की लड़की से होती है। बाद में उस टाइकून का मर्डर जाता है। टाइकून के मर्डर के बाद ही कहानी नया मोड़ लेती हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

ऐश का खुलासा, बेटी आराध्या हाॅट रणबीर को पापा समझ बैठी थी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -