50 से ज़्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार को मिली बड़ी सफलता
50 से ज़्यादा नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार को मिली बड़ी सफलता
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े पैमाने पर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरकार द्वारा इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। दरअसल बस्तर के क्षेत्र में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। यही नहीं इसके पहले ही 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्ण कर दिया था जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। यही नहीं  तीन नक्सलियों को पकड़ भी लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से बेहद प्रभावित हैं। उनका कहना था कि नक्सल विरोधी अभियान के चलते नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। हालांकि अब ये यह कार्य छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आना चाहते हैं और अपना जीवन सामान्य तरीके से जीना चाहते हैं।

दूसरी ओर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को लेकर यह कहा गया है कि आंध्रप्रदेश के बड़े नक्सली नेतृत्वकर्ताओं की प्रताड़ना और भेदभाव से वे प्रताडि़त हैं। दरअसल ये सभी छत्तीसगढ़ मूल के ही हैं जो आत्मसमर्पण करते हैं यही नहीं ये नक्सली कोंडागांव थाना क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -