'हिंदू शब्द' पर विवादित बयान सुन भड़के अनुराग ठाकुर, कांग्रेस बोली- 'हम उनके बयान से सहमत नहीं'
'हिंदू शब्द' पर विवादित बयान सुन भड़के अनुराग ठाकुर, कांग्रेस बोली- 'हम उनके बयान से सहमत नहीं'
Share:

कांग्रेस नेता (Congress Leader) द्वारा हिंदू पर विवादिद बयान देने के मामले में बीजेपी लगातार कांग्रेस को अपने निशाने पर ले रही है। जी दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली (Satish Jarkiholi) ने हिंदू शब्द को लेकर विवादित बयान दिया था और उनके बयान के सामने आने के बाद से लगातार वह चर्चा में हैं। अब इन सभी के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और APP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने, अपशब्द बोलने की आदत है। चुनाव के समय इनको जनेऊ और भगवान याद आते हैं, बाकी समय कांग्रेस और APP पार्टी के लोग देवी देवताओं को गालियां निकालते है।'

फूलों की वर्षा कर किया गुरु नानक देव जी का स्वागत, उत्साह के साथ मनाया प्रकाश पर्व

जी दरअसल बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'बीजेपी महिलाओं के लिए अलग से संकल्प पत्र लेकर आई है। गर्भवती महिलाओं के 25,000 रुपए हो या 6 से 12 कक्षा तक की बच्चियों के लिए साइकिल हो। हम गरीब की बेटी की शादी पर 51,000 रुपए देने के लिए काम कर रहे हैं।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। हम 8 लाख से ज्यादा रोज़गार सृजन करेंगे।' आप सभी को बता दें कि कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोली ने कहा था कि, 'हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी।'

हालाँकि इस पर कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने सफाई दी है और उनका कहना है- 'सतीश जरकीहोली का बयान उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस पार्टी की राय है। हम इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का समर्थन करती है और उनके बयान से सहमत नहीं है।'

'हिंदू का मतलब जानकर आपको शर्म आ जाएगी', कांग्रेस नेता के बयान पर मचा बवाल

भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गाँधी ने जताया दुःख

रतलाम पहुंचे संगीतकार कश्यप, फीफा वर्ल्ड कप के शुभारंभ पर दे चुके है प्रस्तुति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -