अनुराग बसु ने अनुपम को खिलाया अंडे से बना डोसा
अनुराग बसु ने अनुपम को खिलाया अंडे से बना डोसा
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मूवीज के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहते हैं। वह अपने फैंस के साथ हमेशा कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। अनुपम जल्द ही अनुराग बसु की अपकमिंग मूवी 'मेट्रो इन दिनों' में भी दिखाई देने वाले है। इस बीच अनुपम ने मूवी के सेट से एक मजेदार वीडियो साझा कर दिया है। इसमें अनुराग बसु उनके लिए कुछ खास डिश बनाते नजर आ रहे हैं। 

अनुराग बसु ने अनुपम खेर के लिए बनाई खास डिश: अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को भी साझा कर दिया है। ये वीडियो मेट्रो इन दिनों के सेट का है। वीडियो में अनुराग बसु को अंडे का डोसा बनाते हुए भी देख सकते है। अनुराग बसु बड़े से तवे पर खास कर अनुपम के लिए ये स्पेशल डिश तैयार करने में लग चुके है, वहीं अनुपम सबको चुप कराते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने मजेदार सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा- "आज की ताज़ा खबर, अनुराग बासु ने #MetroInDino के सेट पर अनुपम खेर के लिए बनाया, अंडा डोसा। देखिए…. सीखिए….. खाइये…. और मज़े लीजिए!! अनुपम ने अंडा दोसा खाकर की अनुराग की भरपेट तारीफ। मूवी में रोल भी अच्छा दिया और प्लेट में दोसा भी जबरदस्त। हाहाहा! कुछ भी हो सकता है। अनुराग बाबू की जय हो"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

वीडियो देख यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स: इस वीडियो पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स भी आने लगे है। तमाम लोग अनुराग बसु के कुकिंग स्किल्स की तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि, 'हमारे अनुराग सर ऑल राउंडर हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'देखने में बड़ा लजीज लग रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'दोनों शानदार आर्टिस्ट हैं। हमारे फेवरेट।' वहीं, कुछ लोग अनुपम खेर को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर ने पूछा, 'आप तो शाकाहारी हो न?' 

पहली बार एक साथ काम करेंगे शाहिद और कृति...सामने आया अपकमिंग मूवी का पोस्टर

कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंची प्रीति ज़िंटा

आखिर क्यों जूनियर NTR ने ठुकराया WAR-2 का ऑफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -