इस मशहूर फिल्ममेकर की माँ का निधन, लिखा इमोशनल पोस्ट
इस मशहूर फिल्ममेकर की माँ का निधन, लिखा इमोशनल पोस्ट
Share:

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां को लेकर खबर आई थी कि वह बीते दिनों से बीमार हैं। वहीँ अब खबर आई है कि उनका निधन हो गया है। जी दरअसल आज यानी मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। इस बारे में फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। जी दरअसल उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि, 'अब मैं आधिकारिक तौर पर अनाथ हूं।' इसी के साथ सुधीर मिश्रा ने ट्वीट में लिखा- 'मेरी मां का एक घंटे पहले निधन हो गया। आखिरी पलों में मैं और मेरी बहन ने उनका हाथ थामा हुआ था। अब मैं औपचारिक तौर पर अनाथ हूं।' आप जानते ही होंगे सुधीर मिश्रा की मां पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थीं।

उन्होंने ट्विटर पर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट दिए थे। बीते 10 जून को उन्होंने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां के पास अब ज्यादा समय नहीं बचे हैं। जी दरअसल उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'अस्पताल से नहाने के लिए निकला था। अभी वापस बुलाया गया है। वे (डॉक्टर) कहते हैं कि मेरी माँ के पास बहुत कम समय है।”

आप सभी को बता दें कि फिल्ममेकर की मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने संवेदना प्रकट की है। इस लिस्ट में पहला नाम अयुष्मान खुराना का है। उन्होंने लिखा, अपना ख्याल रखें डियर सर। दिल से संवेदना। वहीं अमृता राव ने लिखा, "हम सभी भगवान की संतान हैं जो अंततः वहीं लौटेंगे जहां हम हैं ।। आपकी मां को उस दुनिया में खुशी मिले"। इसी के साथ सुधीर मिश्रा की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फिल्म निर्माता ओनिर ने लिखा, “आपको बहुत प्यार भेज रहा हू। किसी के भी माता-पिता का जाना विनाशकारी होता है।" इसी के साथ ही फिल्म अभिनेत्री रेणुका शहाणे, गुलशन देवैया, अनूप सोनी और कई अन्य लोगों ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

बेटी संग वेकेशन एंजॉय कर मुंबई लौटीं अनुष्का

कृति ने किया नेक काम हर कोई कर रहा तारीफ

'मन्नत' में ये काम करना चाहते थे सुशांत राजपूत, शाहरुख खान ने ऐसे पूरी की थी इच्छा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -