चिंता का विषय बनी हिमशिला की बढ़ती दरार
चिंता का विषय बनी हिमशिला की बढ़ती दरार
Share:

नई दिल्ली : अंटार्कटिका में हिमशिला की बढ़ती दरार चिंता का विषय बनी हुई है। खबर मिली है कि लार्सन सी आइस में 160 किमी लंबी दरार एक माह के भीतर ही और अधिक बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि यदि दरार इसी तरह से बढ़ती रही तो वेल्स देश के बराबर एक आइस बर्ग इससे अलग हो जायेगा। हालांकि यह सब प्राकृतिक घटना का ही परिणाम बताया जा रहा है।

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने बताया कि बीते दो सप्ताह के भीतर हिमशिला में दरार 9 किमी लंबी हो गई है। बताया गया है कि लार्सन सी आइस में दरार सागर के समानांतर बढ़ रही है लेकिन यदि और अधिक बढ़ जाती है तो खतरा उत्पन्न होने से कोई नहीं रोक सकता।

वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आइस बर्ग का हिस्सा अलग होता है तो यह अब तक का सबसे बड़ा हिस्सा होगा। फिलहाल वैज्ञानिक यह अंदाज नहीं लगा सके है कि आइस बर्ग टूटकर कब तक  अलग होगा, लेकिन सेटेलाइट के माध्यम से नजर जरूर रखी जा रही है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -