रवांडा-युगांडा के दौरे के बाद भारत लौटे अंसारी
रवांडा-युगांडा के दौरे के बाद भारत लौटे अंसारी
Share:

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और युगांडा के पांच दिवसीय दौरे को पूरा करके शुक्रवार को भारत लौट आए। उन्होंने बताया कि वहां भारत का स्वागत 'अद्भुत गर्मजोशी' के साथ किया गया। 

दो देशों के दौरे में भारत ने किगाली में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते नवोन्मेष, उड्डयन और वीजा प्रणाली से जुड़े थे। अंसारी 19-21 फरवरी तक रवांडा के और 21-23 फरवरी तक युगांडा के दौरे पर थे। 

अंसारी ने विशेष विमान में अपने साथ सफर कर रहे संवाददाताओं से कहा- अफ्रीका के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने के सरकार के प्रयास के तहत हमने दोनों देशों के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 

युगांडा दौरे के आखिरी दिन अंसारी ने युगांडा की संसद के स्पीकर से मुलाकात की और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संविधान की एक प्रति भी भेंट की। 

आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति कल देर रात युगांडा की राजधानी से रवाना हो गए थे। अंसारी ने 22 फरवरी को कम्पाला में शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की थी। इस शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, उपराष्ट्रपति एडवर्ड किवानुका सिकंदी शामिल थे।

और पढ़े-

रवांडा में रेसीडेंट मिशन पर कार्य करेगा भारत

भारत-अफ्रीका संबंधों को हलके में नहीं लिया जा सकता है

मायावती को लेकर चुनाव आयोग में हो सकती है शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -