रवांडा में रेसीडेंट मिशन पर कार्य करेगा भारत
रवांडा में रेसीडेंट मिशन पर कार्य करेगा भारत
Share:

किगाली। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी इन दिनों 5 दिन की रवांडा और युगांडा यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी देशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत रवांडा में रेसीडेंट मिशन के लिए कार्य करेगा। उनका कहना था कि रवांडा में बड़े पैमाने पर भारतीय रहते हैं। ऐसे में भारत किंगाली में रेसीडेंट मिशन की कमी को पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा रेसीडेंट मिशन होगा।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि यहां बसे हुए भारतीय दृढ़ इच्छा शक्ति वाले हैं और उनका कार्य भी अच्छा है। यहां पर करीब 3 हजार भारतीय हैं। उनका कहना था कि यहां रहने वाले भारतीयों को सुविधा देगा और उनके लिए रवांडाएयर की सुविधा का संचालन प्रारंभ होगा।

उन्होंने भारतवंशियों के लिए आयोजित भोज में भागीदारी भी की। उन्होंने कहा कि भारत और रवांडा शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में साझा कार्यक्रमों के साथ विकास कर सकते हैं उन्होंने अफ्रीकी देशों के साथ भारत के बढ़ते कारोबार पर संतोष जताया और कहा हालांकि चीन और अफ्रीका के बीच कारोबार बढ़ा है लेकिन हम अफ्रीकी देशों के साथ कार्यक्रमों का साझा कर विकास और व्यापार को बढ़ाऐंगे।

भारत-अफ्रीका संबंधों को हलके में नहीं लिया जा सकता है

भारत-अफ्रीका संबंधों को हलके में नहीं लिया जा सकता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -