भारत-अफ्रीका संबंधों को हलके में नहीं लिया जा सकता है
भारत-अफ्रीका संबंधों को हलके में नहीं लिया जा सकता है
Share:

रवांडा : भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा और युगांडा की पांच दिनी यात्रा पर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए अफ्रीकी देशों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ये देश और अफ्रीकी देशों के लिए भारत महत्वपूर्ण है। इनकी मित्रता ऐसी बात है कि उसे दोहराने या फिर नवीनीकृत करने की आवश्यकता होती है। इस तरह की मित्रता को किसी भी तरह से हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि अफ्रीका के ही साथ भारत के संवाद और सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है और उसके प्रयासों को आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की यात्रा से भारत और अफ्रीकी देशों के बीच कई मसलों पर समझौते हो सकते हैं। भारत इन देशों के साथ विभिन्न मसलों के ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर सकता है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के अफ्रीकी महाद्वीप के साथ संबंध मजबूत रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रवांडा के लिए भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा पर हैं। माना जा रहा है कि रवांडा के साथ भारत अहम मसलों पर चर्चा कर संबंध मजबूत करेगा। हामिद अंसारी ने कहा कि वे विकास के सहयोगी हैं और हम जिस तरफ बढ़ रहे हैं वह अच्छा है दोनों ही देश तकनीक के साथ आधुनिक बदलाव पर साझा विमर्श करेंगे। उन पर कोई दबाव नहीं है वे स्वतंत्र हैं कि वे भारत के साथ किस क्षेत्र के लिए सहयोग कर सकते हैं।

बनारस में नहीं होगा राहुल और अखिलेश का रोड़ शो

राहुल ने कहा PM MODI ने नहीं उठाया कर्जा माफ करने के लिए कोई कदम

वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 4-0 से हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -