आर्यन केस में आया नया मोड़, भाजपा नेता ने इस शख्स को बताया मास्टरमाइंड
आर्यन केस में आया नया मोड़, भाजपा नेता ने इस शख्स को बताया मास्टरमाइंड
Share:

मुंबई: क्रूज ड्रग्स मामले पर चल रहे विवाद के मध्य महाराष्ट्र के एक भारतीय जनता पार्टी नेता मोहित कंबोज ने कई हैरान कर देने वाले दावे किए हैं। मोहित कंबोज ने बताया है कि इस पूरे मामला का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है, जो NCP से जुड़ा है। इतना ही नहीं, कंबोज ने  ये भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री इस पूरे सिंडिकेट को चला रहे हैं। 

वही ड्रग्स मामले को लेकर NCB तथा समीर वानखेड़े पर निरंतर निशाना साध रहे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक पर ये पलटवार माना जा रहा है। नवाब मलिक ने इस केस में मोहित कंबोज पर भी आरोप लगाए थे। मोहित कंबोज ने बताया, देश में 2 अक्टूबर के पश्चात् एक विवादित मामला आर्यन खान ड्रग्स मामला सुर्ख़ियों में है। महाराष्ट्र सरकार के एक बड़े मंत्री ने आरोप लगाए। इस केस में नवाब मलिक ने 6 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह इसमें सम्मिलित है। मगर मैं इस केस में सच सामने ला रहा हूं।'' 

वही मोहित कंबोज ने किरण गोसावी की आर्यन खान के साथ तस्वीर बताई। उन्होंने कहा, ये तस्वीर सबने देखी होगी। भारतीय जनता पार्टी को इस मामले में ये कहकर खींचा जा रहा है कि किरण गोसावी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। कंबोज ने कहा, इस केस में सुनील पाटिल मास्टरमाइंड है। वह धुले का रहने वाला है तथा NCP से 20 वर्षों से जुड़ा है। 

बिहार: काल बनी जहरीली शराब को स्प्रिट से किया गया था तैयार, 19 लोग हुए गिरफ्तार

इस्तीफा देने वाले सपा विधायक को पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल, जानिए क्या है मामला

साउथ कोरिया के अभियोजक जनरल ने जीता विपक्षी राष्ट्रपति नामांकन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -