पंजाब में कांग्रेस के एक और नेता कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, I.N.D.I.A. गठबंधन में बढ़ रही दरार !
पंजाब में कांग्रेस के एक और नेता कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, I.N.D.I.A. गठबंधन में बढ़ रही दरार !
Share:

चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को पंजाब पुलिस ने आज मंगलवार (17 अक्टूबर) सुबह फिरोजपुर जिले के जीरा स्थित उनके घर से अधिकारियों को उनके आधिकारिक कर्तव्यों के पालन में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ऐसा कुछ दिनों बाद हुआ है जब ज़ीरा और उनके समर्थकों पर पुलिस ने सरकारी अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के पालन में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था।

BDPO कार्यालय में तैनात एक अधिकारी द्वारा पुलिस से उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया गया है, जो तीन दिनों से कार्यालय के अंदर बैठे थे और कथित तौर पर सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने सहित आधिकारिक काम में बाधा डाल रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि, "ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पूर्व विधायक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।"

कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 28 सितंबर को कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने NDPS अधिनियम के तहत दर्ज 2015 के एक मामले में हिरासत में लिया था। कांग्रेस जहां इसे आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रतिशोध की राजनीति बता रही है, वहीं सत्ताधारी पार्टी इस घटनाक्रम को नशे के खिलाफ उनकी 'जीरो-टॉलरेंस नीति' का हिस्सा बता रही है।  

आरोप पत्र के अनुसार, खैरा फाजिल्का ड्रग तस्करी रैकेट के नेता गुरदेव सिंह के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ था और उस पर उसे शरण देने का आरोप है। खैरा के खिलाफ प्राथमिक आरोपों में तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का समर्थन करना, उसे आश्रय देना और ड्रग तस्करों से वित्तीय लाभ प्राप्त करना और अपराध की आय का आनंद लेना शामिल है। बता दें कि, AAP और कांग्रेस दोनों, भाजपा के खिलाफ बनाए गए 26 दिलों के गठबंधन I.N.D.I.A. के सदस्य हैं, लेकिन पंजाब में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी से दोनों दलों के बीच दरार आ गई है और गठबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

'मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि..', शराब घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह के नाम से पर्चे बांटेगी AAP, निशाने पर मोदी सरकार

'आप जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़िए...', टिकट न मिलने से नाराज नेताओं पर भड़के कमलनाथ, BJP ने वायरल किया VIDEO

फिलिस्तीनी दूत से मिले विपक्षी दलों के कई नेता, गाज़ा की पीड़ा पर जताई चिंता, आतंकियों द्वारा नग्न घुमाई गईं महिलाओं पर एक शब्द नहीं !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -