कांग्रेस को एक और झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को एक और झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा
Share:

मुंबई: लोकसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के पश्चात् पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस के प्रदेश कार्याध्यक्ष भी थे। खबर के अनुसार, वह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। बसवराज पाटिल मराठवाड़ा क्षेत्र में बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं।

बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। इसमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी सम्मिलित हैं। अशोक चव्हाण भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए हैं। मिलिंद देवड़ा सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में सम्मिलित हो गए हैं। इन दोनों नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित किया गया है। उनकी राज्यसभा सदस्यता लगभग तय है। दूसरी तरफ बाबा सिद्दीकी डिप्टी सीएम अजीत पवार के नेतृत्व वाली NCP में सम्मिलित हो गए हैं।

बसवराज पाटिल धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के मुरुम के रहने वाले हैं। वह पहली बार 1999 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। उस वक़्त पार्टी में उनकी अच्छी स्थिति थी। इसलिए उन्हें उस वक़्त मंत्री बनने का अवसर मिला। बसवराज पाटिल 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री थे। मगर 2004 के चुनाव में वह हार गए। उन्होंने पहली बार उमरगा विधानसभा से जीत हासिल की थी। मगर बाद में यह निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित कर दिया गया। इसलिए, पार्टी ने उन्हें 2009 के चुनावों में औसा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। साथ ही अपने अगले 5 वर्षों के चुनाव यानी 2014 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मोदी लहर के चलते जीत हासिल की। मगर 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी हार हो गई। तत्पश्चात, पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का अवसर दिया।

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -