मनोरंजन जगत को लगा एक और बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को बोला अलविदा
मनोरंजन जगत को लगा एक और बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को बोला अलविदा
Share:

सिद्धू मूसेवाला की मौत के दो माह के उपरांत  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बार फिर जोरदार झटका लग गया है। इस इंडस्ट्री ने अपना एक और अनमोल हीरा भी खो चुके है। पॉपुलर पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का 63 वर्ष की आयु में देहांत हो गया है। बलविंदर सफरी 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और उनकी सेहत मे भी सुधार देखने के लिए मिल रहा था। पर वह अब इस दुनिया से जा चुके है। उनका 26 जुलाई को निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जिसकी सूचना जानकारी दी।

हार्ट सर्जरी के बाद बिगड़ी हालत, कोमा में रहे बलविंदर सफरी: कहा जा रहा है कि Balwinder Safri को 20 अप्रैल 2022 को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। दो दिन बाद उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। सर्जरी के उपरांत बलविंदर सफरी को कुछ और दिक्कतें हुईं इनकी वजह से उनकी एक और सर्जरी की गई। पर स्थिति बिगड़ती चली गई और बलविंदर सफरी कोमा में चले गए।  खबरों का कहना है कि, जब बलविंदर सफरी का सीटी स्कैन किया गया तो उसमें उनके ब्रेन डैमेज के बारे में जानकारी मिली।

86 दिन अस्पताल में रहे, हाल ही हुए थे डिस्चार्ज: बलविंदर सफरी 86 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। जैसे-तैसे वह कोमा से बाहर निकले और रिकवर कर रहे थे। हाल ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। पर जान नहीं बच सकी। कहा जा रहा है कि बलविंदर सफरी इंग्लैंड के Wolverhampton स्थित न्यू क्रॉस हॉस्पिटल में एडमिट किए गएथे। बलविंदर सफरी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और याद कर रहे हैं।

अगले साल आपस में भिड़ेगी इन दो सितारों की फिल्म

अब परदे पर नजर आएगी रावलपिंडी एक्सप्रेस, उठेंगे कई राज से परदे

चिरंजीवी ने मनाया कैकला सत्यनारायण का जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -