दूध से अभिषेक कर मां क्षिप्रा को अर्पित की 301 फीट लंबी चुनरी
दूध से अभिषेक कर मां क्षिप्रा को अर्पित की 301 फीट लंबी चुनरी
Share:

उज्जैन। पर्यावरण संरक्षण एवं शिप्रा शुध्दिकरण हेतु जनजागृति के लिए मां क्षिप्रा का 101 लीटर दूध से अभिषेक कर 301 फीट चुनरी अर्पित की गई। 21 पंडितों द्वारा महाआरती की गई तथा मां क्षिप्रा को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। 

अजीत मंगलम के अनुसार  स्वामी विश्वात्मानंद अन्नक्षेत्र से चुनरी यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंची। जहां परमहंस अवधेशपुरी महाराज, संयोजक हरिसिंह यादव, बाल कथावाचक प्रभूप्रिया एवं भावना दीदी, रवि राय ने मां क्षिप्रा का पूजन अभिषेक कर मां क्षिप्रा को चुनरी अर्पित की।

इस अवसर पर गोपाल बागरवाल, महेश सोनाने, प्रेमसिंह यादव, प्रहलाद यादव, हरनामसिंह यादव, अनिरूध्द पांडे, विनोद पांचाल, प्रमोद जैन, प्रेमनारायण शर्मा, रेखा राय, कविता मंगलम, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान क्षिप्रा सेवा यात्रा में शामिल हुए

शिप्रा सेवा यात्रा की रूपरेखा तैयार

शिप्रा सेवा यात्रा एवं नदी संरक्षण जन-जागृति अभियान चलाया जायेगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -