असम कांग्रेस प्रमुख अंजन दत्ता का हुआ निधन
असम कांग्रेस प्रमुख अंजन दत्ता का हुआ निधन
Share:

गुवाहाटी : असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंजन दत्ता का निधन हो गया। दरअसल तबियत खराब होने के कारण उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। दत्ता 64 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 18 मई को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। पल्मोनरी विभाग में दत्ता का उपचार किया जा रहा था।

दत्ता के निकटवर्ती नोतेदर गीतारथा दर्शन बरूआने कहा कि उनका निधन हार्ट फैल हो जाने के कारण हुआ। प्रातः 7.11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दत्ता का निधन हो जाने पर कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई। कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओं ने दत्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता अंजन दत्ता अपने परिवार में पत्नी, तीन बेटियां छोड़ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दत्ता से 25 मई को ही भेंट की थी। पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के विश्वासपात्र दत्ता पहले परिवहन सहित विभागों के कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। 13 दिसंबर 2014 को उन्हें एपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -