'श्रीराम' को लेकर जीतनराम मांझी ने दिया विवादित बयान, अनिल विज बोले - वो धरती पर बोझ
'श्रीराम' को लेकर जीतनराम मांझी ने दिया विवादित बयान, अनिल विज बोले - वो धरती पर बोझ
Share:

चंडीगढ़: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी द्वारा भगवान राम को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने तल्ख़ प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि यह व्यक्ति (जीतनराम मांझी) धरती पर बोझ है। उन्होंने आगे कहा कि, भगवान राम लोगों के रोम-रोम में बसे हुए हैं। देश में हिंदु बहुसंख्यक है, उनकी राम में आस्था है और ऐसे में इस प्रकार की बातें करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है।  

दरअसल, गुरुवार को मांझी ने जमुई जिले के सिकंदरा में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में भगवान राम और रामायण को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे। बल्कि वे तुलसीदास और वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के मात्र एक पात्र थे। रामायण में काफी अच्छी बातें लिखी गई हैं, पर वह केवल कहानी है। यह सच्ची घटना नहीं है। रामायण में लिखी बातों का अनुसरण करना गलत नहीं है, पर वे भगवान राम को नहीं मानते हैं।

मांझी के इस बयान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लिए मांझी पर पलटवार किया है। मोदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय इतिहास, संस्कृति और परम्परा के नायक ही नहीं, हमारे पूर्वज भी हैं। उनके समकालीन महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में, जिनका इतिहास लिखा और जिनके होने के अमिट प्रमाण अयोध्या से श्रीलंका के रामसेतु तक मौजूद हैं, उनपर बेतुके बयान देकर किसी को भी करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत नहीं करनी चाहिए।

खरगोन में अपराधियों के घर तोड़े जाने पर बोले दिग्विजय सिंह- 'बुलडोजर चलाना है तो...'

'किसी की भी सिफारिश पर पीड़ित के साथ अन्याय न करें...', राजस्थान पुलिस को सीएम गहलोत का स्पष्ट सन्देश

दिल्ली में 55 एकड़ में बनेगी इलेक्ट्रॉनिक सिटी, जानिए क्या है केजरीवाल सरकार का प्लान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -