अनिल कुंबले ने मुंबई इंडियंस के ‘चीफ मेंटर’ के पद की जिम्मेदारी छोड़ी
अनिल कुंबले ने मुंबई इंडियंस के ‘चीफ मेंटर’ के पद की जिम्मेदारी छोड़ी
Share:

मुंबई : भारतीय टीम के महान पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने तुरंत प्रभाव से मुंबई इंडियंस के ‘चीफ मेंटर’ पद की जिम्मेदारी को त्याग दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग की इस फ्रेंचाइजी के आलावा जनवरी 2013 से जुड़े अनिल कुंबले ने खेलों और क्रिकेट में अन्य अवसर तलाशने का निर्णय लिया है। अनिल कुंबले का यह निंर्णय BCCI के हितों के टकराव पर कड़े रवैये के बाद आया है। इससे पहले माह की शुरुआत में इंडिया टीम के निदेशक रवि शास्त्री को  IPL संचालन परिषद से हटा दिया गया था। 

जब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले टीम के चीफ मेंटर बने थे, तब टीम ने 2013 में IPL और चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद इस टीम ने वर्तमान वर्ष दूसरी बार खिताब अपनी झोली में डाला।

महान पूर्व खिलाडी अनिल कुंबले ने कहा कि वह क्रिकेट और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए मुंबई इंडियंस के ‘चीफ मेंटर’ का पद को त्याग रहे है। वह इस टीम को शुभकामना देते हुए संभावना जाहिर करते हैं कि मुंबई इंडियंस अपना IPL खिताब बचाने में सफल रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -