इस राज्य में चला भर्ती अभियान, 1.26 लाख लोगों की हुई नियुक्ति
इस राज्य में चला भर्ती अभियान, 1.26 लाख लोगों की हुई नियुक्ति
Share:

अमरावतीः आंध्र प्रदेश में तीन महीने पहले भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई वाईएसआर कांग्रेस सरकार लगातार कई कई लोकप्रिय कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार ने कल यानि सोमवार को एक बड़ा भर्ती अभियान चलाते हुए 1.26 लाख कर्मचारियों को नियुक्त किया। इनकी नियुक्तियां गांव और वार्ड सचिवालय में होंगी। आंध्र प्रदेश सरकार का दावा है कि एकल अभियान में संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी भर्ती है। सरकार का राज्य में 11,158 गांव सचिवालय और 3,786 वार्ड सचिवालय (शहरी क्षेत्र) खोलने का लक्ष्य है।

सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बताया, ‘देश के इतिहास में यह स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। देश में कहीं भी इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों को स्थायी नौकरी नहीं दी गई। कर्मचारियों की भर्ती दो महीने के रिकॉर्ड समय में की गई। इन सचिवालयों में विभिन्न पदों पर करीब 21 लाख उम्मीवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 19.50 लाख 1 से 8 सितंबर तक लिखित परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा में कुल 1,98,164 उम्मीदवार पास हुए, जिनमें से 1,26,728 को नौकरी मिली। सीएम ने सोमवार को विजयवाड़ा में एक समारोह में चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। सीएम ने कहा कि गांव और वार्ड सचिवालय दिसंबर के पहले सप्ताह से पूरे राज्य में पूरी तरह काम करना शुरू कर देंगे। हर सचिवालय में 10 से 12 कर्मचारी होंगे। इन सचिवालयों से 500 सेवाएं दी जाएंगी।

नीति आयोग ने जारी किया शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक की सूची, जाने राज्यों की रैंकिंग

हनी ट्रैप मामलाः सीएम कमलनाथ ने डीजीपी को किया तलब

ठेकेदार की हत्या को लेकर प्रियंका का वार, कहा- नाकाम है भाजपा सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -