‘और ये निभाएंगे 'श्री राम' का रोल!', रणबीर कपूर ने शराब के साथ लगाया ‘जय माता दी’ का जयकारा, दर्ज हुई शिकायत
‘और ये निभाएंगे 'श्री राम' का रोल!', रणबीर कपूर ने शराब के साथ लगाया ‘जय माता दी’ का जयकारा, दर्ज हुई शिकायत
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ मुंबई के एक थाने में धार्मिक भावनाएँ आहत करने के मामले में शिकायत दर्ज हुई है। उनके साथ उनके परिवार पर भी शिकायत की गई है। पूरी कार्रवाई रणबीर कपूर तथा आलिया की एक वीडियो वायरल होने के पश्चात् हुई। इस वीडियो में वो क्रिसमस के अवसर पर केक पर दारू डलवा रहे थे तथा फिर आग लगाते हुए ‘जय माता दी’ कहते सुनाई पड़े थे।

वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर साझा किया जिसके कैप्शन में भी लिखा गया, “कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के चलते केक जलाते वक़्त रणबीर ने ‘जय माता दी’ के जयकारे के साथ सभी को हँसाया!” वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर जब केक पर शराब डलने के बाद जय माता दी बोलते सुनाई पड़ते हैं तभी उनके परिवार के अन्य लोग भी जय माता दी बोलते सुनाई देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को गुस्सा आया। इसी क्रम में अधिवक्ता संजय तिवारी ने भी दावा किया कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। इसी बाबत उन्होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कार्रवाई की माँग की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत पत्र में कहा गया, “सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले शुद्ध चीजों तथा सामग्री की आहूति देकर अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है। मगर रणबीर कपूर ने इसके लिए अशुद्ध चीजों, जैसे कि शराब का उपयोग किया, जोकि सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है।” शिकायतकर्ता का कहना है कि ऐसा कृत्य जानबूझकर किया गया। रणबीर कपूर और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, 509, और 34 के तहत FIR दर्ज होनी चाहिए।

आपको बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण आधारित फिल्म में प्रभु श्री राम का किरदार रणबीर कपूर द्वारा निभाने की बात सामने आई थी। ऐसे में ये खबर जोरों से फैलाई गई कि वह माँस-मदिरा सब छोड़ देंगे फिल्म तक। मगर इस वीडियो को देखने के बाद उनके प्रशंसकों को खासा धक्का लगा है। इसी वीडियो के नीचे कई लोगों ने जय माता दी बोलने पर आपत्ति व्यक्त की। लोगों ने सवाल किया कि मना क्रिसमस रहे हो तथा केक पर दारू डालकर फिर जय माता दी क्यों बोल रहे हो। एक शख्स ने कहा कि रणबीर ने तो कहा था कि उन्होंने रामायण शूटिंग के कारण ड्रिंक, स्मोक और बीफ खाना बंद कर दिया। ये बंद किया है क्या। एक शख्स ने ये वीडियो देख कहा- और इसको राम का रोल मिला है।

सुहाना खान से लेकर निसा देवगन तक... ओरी ने खोले इन स्टारकिड्स के सीक्रेट्स

इस एक कारण के चलते शादी नहीं करना चाहते सलमान खान

भांजी आयत के साथ सलमान खान काट किया बर्थडे केक, बॉबी देओल ने अनोखे अंदाज में लुटाया प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -