अनंत सिंह और उनके समर्थक कैदियों ने रचा जेल ब्रेक का षड्यंत्र, दर्ज कराई गई FIR
अनंत सिंह और उनके समर्थक कैदियों ने रचा जेल ब्रेक का षड्यंत्र, दर्ज कराई गई FIR
Share:

पटना: राजद के पूर्व MLA अनंत सिंह की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आर्म एक्ट सहित अन्य मामलों में पहले से जेल में बंद अनंत सिंह के खिलाफ एक नई FIR दर्ज हो गई है। दरअसल, पटना के बेऊर जेल में रविवार को भारी हंगामा हुआ था। इस हंगामे के पश्चात् बेऊर जेल प्रशासन ने पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। जेल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पूर्व MLA अनंत सिंह एवं उनके समर्थक कैदियों ने बेऊर जेल पर कब्जा करने एवं कुख्यात कैदियों को भगाने का षड्यंत्र रचा था। आरोप है कि जेल के वार्डन से बैरक की चाबी छीन ली गई थी। जेल अधीक्षक की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि यह जेल ब्रेक का षड्यंत्र था।

रविवार को हुए हंगामे को लेकर बेऊर जेल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह सहित 31 कैदियों ने जेल में बड़ा षड्यंत्र रचा था। इन सबके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पटना के बेऊर थाने में बेऊर जेल अधीक्षक की ओर से दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, जेल के कर्मियों पर दबाव बनाने और कैदियों को भगाने के इरादे से अनंत सिंह और उनके समर्थक कैदियों ने हमला किया था। इन कैदियों ने जेल को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया था।

जेल प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई FIR में पूर्व MLA अनंत सिंह के अतिरिक्त गेंडा, गंगा गौतम, गौतम कुमार उर्फ चीकू दया, गौतम कुमार(पिता-छेदी राय), मो। आफताब आलम, अफताब, फिरोज उर्फ मो। फिरोज, पिंटू यादव उर्फ राहुल यादव, साजन कुमार, सन्नी कुमार, रॉकी कुमार उर्फ नीतीश कुमार, गौतम कुमार, करण कुमार, करण सिन्हा, राजू कुमार, रितेश कुमार, संजीव कुमार उर्फ छोटू, नीरज कुमार उर्फ बादशाह, गेन्हारी यादव, नीतीश यादव, पंकज यादव उर्फ पंकज कुमार, नवल राय उर्फ बुद्धिया, अतुल राज, सौरभ कुमार गुप्ता, बलदेव सिंह, साहिल राज उर्फ साहिल राज शर्मा उर्फ टिशू, बबलु कुमार उर्फ बबलु, शिवम कुमार शर्मा, कन्हैया सिंह एवं दिवाकर यादव को आरोपी बनाया गया है।

सोनिया, ममता या अरविंद केजरीवाल? जानिए किसने दिया गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने का प्रस्ताव

बेंगलुरु में हुई विपक्षी दल की बैठक से जल्दी लौट आए CM नीतीश, इस बात से है नाराज

अवैध था इमरान खान और बुशरा बीवी का निकाह ? कोर्ट ने दोनों को भेजा समन, चलेगा मुकदमा !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -