15 अगस्त मतलब स्वतंत्रता दिवस पास ही है। अगले हफ्ते सोमवार को पूरा देश स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएगा। इसे देखते हुए सरकार पहले ही लगभग वर्ष भर से पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से 'हर घर तिरंगा' अभियान को कामयाब बनाने की अपील की है। इन सबके बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी आज शुक्रवार को तिरंगे के रंग में रंगे दिखाई दिए। एक फोटो के साथ किए गए उनके पोस्ट की लोग जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। विशेष तौर पर माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर उनकी सक्रियता देखते बनती है। अक्सर ट्विटर पर उनके पोस्ट वायरल हो जाते हैं तथा हजारों उपयोगकर्ताओं का अटेंशन खींचने में सफल रहते हैं। आनंद महिंद्रा यात्रा से लेकर जीवन दर्शन तक से संबंधित पोस्ट करते रहते हैं।
As a part of the #Har Ghar Tiranga Campaign, it was an honour to receive the “Tiranga” from Postmaster General, Mumbai, Swati Pandey. Thank you Swati for keeping the Flag flying high in our postal system. It’s still the heartbeat of our nation!#Azadi ka Amrit Mahotsav pic.twitter.com/yl0B0BRxZX
— anand mahindra (@anandmahindra) August 12, 2022
वही कई बार वे अपने कॉरपोरेट घराने का प्रचार भी कर जाते हैं। खेलों में बहुत दिलचस्पी होने की वजह से उनका टाइमलाइन इससे जुड़े अपडेट से भी भरे रहते हैं। ताजा पोस्ट में उन्होंने 'हर घर तिरंगा' अभियान तथा 'आजादी के अमृत महोत्सव' को याद किया है। दरअसल मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल से आनंद महिंद्रा को तोहफे में राष्ट्रीय झंडा प्राप्त हुआ है। आनंद महिंद्रा ने उसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडेय से 'तिरंगा' पाकर सम्मानिक महसूस कर रहा हूं। स्वाति को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे डाक विभाग में झंडे को ऊंचा बनाए रखा है। यह अभी भी हमारे देश की धड़कन है!' उन्होंने पोस्ट के साथ में 'आजादी के अमृत महोत्सव' को हैशटैग में उपयोग किया।
भरे मोहल्ले में पुलिस ने की पत्रकार की पिटाई, मचा बवाल
इस दिन वर्ल्ड-11 से भिड़ेंगे भारतीय खिलाड़ी, सौरव गांगुली संभालेंगे कमान