इस बच्चे का टैलेंट देख दीवाने हुए लोग, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
इस बच्चे का टैलेंट देख दीवाने हुए लोग, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
Share:

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को अपना फैन बनाया है और वह अक्सर वीडियो शेयर करते हैं। वहीं बहुत से लोगों को इनके द्वारा शेयर किया गया कंटेंट काफी पसंद आता है। अब इस बार भी महिंद्रा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर भगवान गणेश के भक्त काफी खुश नजर आए। जी दरअसल आनंद महिंद्रा को टैलेंटेड लोगों की सराहना और मदद करते देखा जा चुका है और अब इस बच्चे का टैलेंट देखने के बाद वह खुद को रोक नहीं पाए।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में एक छोटे से लड़के को गणपति (Ganpati) की मूर्ती को तराशते हुए देखा जा सकता है। इस लड़के के हाथ के जादू से आनंद महिंद्रा तक इंप्रेस (Impress) नजर आए। वहीं कैप्शन में भी महिंद्रा ने लड़के की खूब तारीफ की। इस वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि, 'इसके हाथ एक महान मूर्तिकार (Sculptor) की तरह से चलते हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या इसके जैसे बच्चों को वैसा प्रशिक्षण मिलता है, जिसके ये हकदार हैं या इन्हें अपनी प्रतिभा (Art) को छोड़ना होगा?' अब कमेंट में लोग बच्चे के टैलेंट (Talent) के तारीफ के पुल बांधते दिखाई दे रहे हैं।

बच्चे के इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। केवल यही नहीं बल्कि हजारों लोग (Social Media Users) वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। इसी के साथ कमेंट सेक्शन में लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया (Reactions) देते दिखाई दिए। आप सभी जानते ही होंगे भारतीयों में हमेशा ही गणेश चतुर्थी के लिए अच्छा खासा उत्साह देखने को मिलता है और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

इस बार अखबार से बनाए गणपति की प्रतिमा, बनाना है बहुत आसान

एक महीने से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा पति, वजह कर देगी हैरान

कॉफी मशीन से लेकर इन चीजों तक में लंबे समय तक रह सकते हैं मंकीपॉक्स के वायरस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -