गोली से तेज़ चलने वाला विमान तैयार कर रहा अमेरिका
गोली से तेज़ चलने वाला विमान तैयार कर रहा अमेरिका
Share:

वाशिंगटन : इन दिनों विश्वभर में सरकारें अपने देश की सेन्य क्षमताऐं बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। ऐसे में अमेरिकी सेना कैसे पीछे रह सकती है। अमेरिकी सेना नई पीढ़ी का हाइपरसोनिक जेट विमान इजाद करने में लगी है। इस दौरान इसे ध्वनि की गति से भी करीब 5 गुना तेज़ी से चलने वाला बनाए जाने का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में इसकी गति गोली से भी तेज़ हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका फिलहाल वर्ष 2013 की प्लानिंग में लगा है। इस दौरान कहा गया है कि 2013 में प्रायोगिक हाइपरसोनिक विमान एक्स 51 - ए वेवराईडर का परीक्षण किया गया था।

नए विमान को अमेरिका इसी अनुसंधान पर आधारित रखा गया है। यदि यह विमान तैयार होता है तो यह केवल 6 मिनट में ही मैक 5.1 की स्पीड हासिल कर लेगा। इतनी स्पीड तो ध्वनि में भी नहीं ज्ञात की गई है। वेवराईडर में इतनी ही स्पीड पाई गई थी। इस वेवराईडर  को बाद में प्रशांत महासागर में विलीन कर दिया गया था। मगर अब अमेरिका इस पर आधारित शोध से एक नया जेट तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह विमान वेवराईडर से भी अधिक उन्नत होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -