कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा रंगने पर अमित शाह ने जताई प्रसन्नता
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा रंगने पर अमित शाह ने जताई प्रसन्नता
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की चुनावी सफलता पर कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक सफलता का उद्देश्य पूर्ण हो रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात राज्य में संपन्न हुए, विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को बेहतर बताया और कहा कि, यह भाजपा की विजय यात्रा का एक भाग है। अमित शाह, फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अनिल जैन के पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर चिकित्सालय के शिलान्यास उत्सव में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे।

इसी दौरान पीडी जैन इंटर काॅलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की। यही नहीं, उन्होंने, केंद्र सरकार द्वारा, तीन तलाक को लेकर, पेश किए गए, बिल को लेकर कहा कि मुस्लिम महिलाओं के हित में उनकी सरकार ने क्रांतिकारी प्रयास किया। उनका कहना था कि फिरोजाबाद में इसके उल्लेख की आवश्यकता है।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को लेकर कहा गया कि, यदि वे विकास चाहते थे मगर सरकार उन्हें सहयोग नहीं कर रही थी। पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों ने राज्य को विकास के पायदान पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि, भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से सफलता प्राप्त की है। वह सराहनीय है। चिकित्सालय में उन्होंने कृत्रिम अंग वितरित किए। कृत्रिम अंगों के वितरण के दौरान दिव्यांग शालिनी, दिव्यांग सूरज व हरी बाबू को कृत्रिम अंग व कान की मशीन प्रदान की गई।

सभापति ने दी सही शब्द बोलने की सलाह

मुंबई पब में आग के मामले पर बीएमसी सभी के निशाने पर

मंत्रालय छीने जाने से नाराज नितिन पटेल

खड़से ने कहा- 'मैं एक खूबसूरत लड़की की तरह हूं'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -