BJP है पिछड़ों की सही प्रतिनिधि पार्टी
BJP है पिछड़ों की सही प्रतिनिधि पार्टी
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को पिछड़ी जातियों का पक्ष सामने रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के सबसे अधिक मुख्यमंत्री दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ग से ही जाने जाते हैं। अमित शाह ने राष्ट्र के अन्य पिछड़े वर्ग की बेकार हालत के लिए कांग्रेस को जवाबदार बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये योजनाऐं पिछड़े तबकों और गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सामाजिक सद्भाव और पार्टी के मूल सिद्धांत को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि ओबीसी के लिए कार्य करने के दावे करने वाले अन्य दल सपा, जेडीयू और आरजेडी से इस वर्ग का मोह भंग हो गया है। इन दलों ने समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के आंदोलन को अपना आंदोलन बता दिया है। लोहिया के अनुयायियों के तौर पर खुद को बताने वाले लोग जातियों और परिवारों तक सीमित हो गए हैं।

भाजपा ने पहली शाखा ओबीसी मोर्चा का बीते साल गठन किया। इससे अच्छी खासी जनसंख्या वाले प्रभावशाली वर्ग तक पहुंच बनाने की पार्टी की कोशिश के रूप में इसे देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को ऐसे मुख्यमंत्री दिए हैं जो पिछड़े वर्ग के थे। उन्होंने कहा कि देश गतिशील नेतृत्व में तीव्र विकास के रास्ते पर है। विश्वभर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -