JNU विवाद पर बोले अमित शाह- शर्म आनी चाहिए राहुल गांधी को
JNU विवाद पर बोले अमित शाह- शर्म आनी चाहिए राहुल गांधी को
Share:

वृंदावन : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस और पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार पर हमला किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का वृंदावन में शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार भारत की तिजोरी में ही गड्ढा कर दिया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में की गई देशविरोधी नारेबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देशद्रोह को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशद्रोहियों की बातें सुनने के लिए कहा। उन्हें शर्म आना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश का युवा वर्ग जागरूक है। वे देश की 1 इंच भी जमीन को अलग नहीं होने देंगे। उनका कहना था कि राहुल गांधी को देशविरोधी नारेबाजी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताने को लेकर युवा मुंहतोड़ जवाब देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यख अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा विश्व की बड़ी महत्वपूर्ण पार्टी है और यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

उनका कहना था कि वे केंद्र की मोदी सरकार, किसान और मजदूरों हेतु लगन से कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया है जिसमें देशभर से कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर पहुंचे हैं। इस मामले में मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -