बिहार का निवासी ही होगा मुख्यमंत्री : अमित शाह
बिहार का निवासी ही होगा मुख्यमंत्री : अमित शाह
Share:

पटना : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान महागठबंधन को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और जंगलराज कायम है। अमित शाह ने पूर्वमुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को साथ रखकर बिहार में सुशासन देने के नीतीश के इरादे पर प्रश्न चिन्ह लगाए। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि अवसरवादियों के महागठबंधन के नेता भ्रष्टाचार को लेकर शर्मिंदगी का अनुभव नहीं कर रहे। इस मामले में शाह द्वारा यह भी कहा गया कि नीतिश को रिश्वत कांड में शामिल पांच मंत्रियों का नाम सार्वजनिक करना होगा। इससे जुड़े स्टिंग वीडियो में यह बात सामने आई।

दरअसल राज्य के मंत्री और जेडीयू के नेता अवधेश कुशवाह को वीडियो में पैसे लेते दिखाया गया है। बाद में उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। यही नहीं राज्य के नोखा, अरवल और नवीनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार भाजपा के साथ थे। भ्रष्टाचार का साहस भी उनमें नहीं था। मगर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस से हाथ मिलाने पर भ्रष्टाचार और जंगलराज के अलावा उनसे किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में यह बात भी कही गई कि राज्य के लोगों के पास दो तरह के विकल्प मौजूद हैं जिसमें यह कहा गया है कि लालू के जंगलराज की वापसी के लिए वोट किया जाए या फिर बिहार में विकास की बात करते हुए नरेंद्र मोदी नीत एनडीए के पक्ष में वोटिंग की जाए। उन्होंने कहा कि लालू - नीतिश की जोड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार और अन्य लोगों के कल्याण के लिए कार्य नहीं करने देगी।

मगर भाजपा जंगलराज के खिलाफ लड़ने के साथ ही विकास को प्रोत्साहन देगी। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में बाहरी राज नहीं होगा। उनकी पार्टी सत्ता में आने पर प्रदेश का मुख्यमंत्री इसी राज्य से चयनित करेगी। बिहार निवासी ही राज्य का मुख्यमंत्री होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -