अमित शाह लगे दलितों को लुभाने में
अमित शाह लगे दलितों को लुभाने में
Share:

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तरप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान का प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के विकास पर ही देश का विकास संभव है। यदि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां सत्ता में आऐंगी तो प्रदेश का विकास प्रभावित होगा। ये पार्टियां विकास नहीं कर सकती हैं।  

उन्होंने कहा कि आखिर क्या बुलंदशहर की घटनाओं पर विराम लगाया जा सकता है। दरअसल अमित शाह आज सुबह ही कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने में लगी है। जिसके अंतर्गत अमित शाह ने काकोरी में स्वाधीनता के 70 वर्ष, जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में भागीदारी की।

अमित शाह ने कई महापुरूषों को याद किया। उन्होंने जनता से 24 घंटे विद्युत सप्लाय का वायदा भी किया। उनकी तिरंगा यात्रा इसके बाद प्रारंभ हुई। अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत सांसद कौशल किशोर के आवास पर पहुंचे और यहां उन्होंने भोजन किया। यहां पर कई दलितों को निमंत्रित किया गया।

भाजपा नेता की पुलिस फायरिंग से हुई मौत के बाद बवाल !

कांग्रेस ने लगाया आरोप- सिंहस्थ नहीं.....भ्रष्टाचार का कुंभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -