ट्रंप प्रशासन पेरिस जलवायु समझौते के साथ
ट्रंप प्रशासन पेरिस जलवायु समझौते के साथ
Share:

न्यूजर्सी। पेरिस जलवायु समझौते को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा कि, पेरिस जलवायु समझौते के साथ रहा जा सकता है। इस बात के संकेत प्रशासन ने दिए कि वे इस समझौते के साथ हो सकते हैं। इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि, जलवायु परिवर्तन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति में लचीलापन है।

इस मामले में रेक्स टिलरसन ने कहा कि, इस तरह की शर्तों पर साहमति बन सके जिसे हम उपयुक्त मानते हैं। इसके पूर्व व्हाईट हाउस ने जलवायु समझौते के अंतर्गत फैली विभिन्न बातों को नकार दिया। उल्लेखनीय है कि, इस जलवायु समझौते की विश्वभर में चर्चा हो रही है। भारत पर भी इस समझौते को मानने के लिए दबाव बनाया गया था लेकिन, भारत का कहना था कि, वह अपने हितों के साथ समझौता नहीं करेगा।

इस मामले में अन्य देशों द्वारा विकसित देशों पर आरोप लगाया गया था कि, ये देश अपने हितों से समझौता नहीं करना चाहते हैं। गौरतलब है कि, बीते जून माह में ट्रंप ने, पेरिस समझौते से अमरीका के अलग होने का ऐलान किया था।

उस समय अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा था कि, ये समझौता चीन और भारत जैसे देशों को फायदा पहुंचाने वाला है और इससे अमरीकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। ट्रंप ने ये भी कहा था कि वो पेरिस समझौते में प्रवेश के लिए या बिल्कुल नई शर्तों पर बातचीत की नई शुरुआत करेंगे।

राज शाह बने ट्रंप के उप सहायक

तालिबानों से भिड़ेंगे खतरनाक अफगानी कमांडों

भारतीय मूल के नागरिकों को लगेगा अब बड़ा झटका

किम कर्दाशियाँ ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए कह दी इतनी बड़ी बात की उनको बुरा लग सकता है...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -