अमेरिका कर रहा पाकिस्तान की सैन्य परमाणु शक्ति पर नकेल कसने की तैयारी
अमेरिका कर रहा पाकिस्तान की सैन्य परमाणु शक्ति पर नकेल कसने की तैयारी
Share:

अमेरिका: एक ओर जहां पाकिस्तान समय समय पर भारत को परमाणु हथियारों की धमकी देता रहता है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने इस मसले पर पाकिस्तान के पर कतरने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका सैन्य परमाणु सुरक्षा और संरक्षा से जुड़े मसलों पर चर्चा कर रहा है। इस मामले में व्हाईट हाउस से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने यह भी कहा कि अमेरिका पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ परमाणु सुरक्षा और संरक्षा के मसले पर चर्चा करने जा रहा है। 

अमेरिका प्रयासरत है कि परमाणु शक्ति का किसी गलत हाथ द्वारा प्रयोग न हो। पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ अमेरिका ने संरक्षा के मसले पर चर्चा की है। पाकिस्तान की सरकार परमाणु हथियारों के संभावित खतरों को लेकर अच्छी जानकारी रखती है। यही नहीं यह भी कहा गया है कि सैन्य परमाणु सुरक्षा को लेकर विश्व की चिंता का महत्व समझा जा सकता है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और पाकिस्तान परमाणु सुरक्षा के मसले को लेकर एक दूसरे की बातों को समझेंगे और पाकिस्तान इसके प्रयोग की गंभीरता को समझेगा। 

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के तालिबान से सटे क्षेत्रों में तालिबानी आतंक का साया है तो दूसरी ओर पाकिस्तान स्वयं ही भारत में आतंकवादी घटनाओं को प्रेरित करने के लिए आतंकियों को शरण देता आया है। यही नहीं आईएसआईएस जिस गति और दिशा से बढ़ रहा है वह पाकिस्तान के लिए खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे में पाकिस्तान की परमाणु शक्ति का उपयोग आतंकी भी कर सकते हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -