अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिखी रंगीन बत्तख को देखने उमड़ी भीड़
अमेरिका के न्यूयॉर्क में दिखी रंगीन बत्तख को देखने उमड़ी भीड़
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका में इस समय एक बत्तख ने सबको हैरान करके रखा है। जानकारी के अनुसार बता दें कि अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के एक चर्चित पार्क में एक खूबसूरत बत्तख की मौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया है। बता दें कि जो बत्तख देखी गई है वह रंगीन है और ये रंग-बिरंगी बत्तख एक मंदारिन बत्तख है। 

भारत की आपत्ति को नज़रअंदाज़ कर पाक-चीन के बीच शुरू हुई बस सेवा

दरअसल ज्यादातर रूप से बत्तख का रंग सफेद ही देखा जाता है और अमेरिका में दिखी इस कलरफुल बत्तख ने सबके होश उड़ा दिए हैं। यहां बता दें कि ये बत्तख पार्क में सभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और इसे देखने को भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी आ रही है। आमतौर पर ये मंदारिन बत्तख पूर्वी एशिया में पाई जाती है और इसे अक्टूबर में तालाब के पास देखा गया था। वहीं इस बत्तख का एक वीडियो भी बनाया गया है जो ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसके बाद इसे हजारों लोग देख रहे हैं।

पाकिस्तान के सभी बैंकों का डाटा हुआ हैक, प्रशासन में मचा हड़कंप

 

गौरतलब है कि देश सहित विदेशों में इस तरह के पशु पक्षी मिलना बहुत मुश्किल होता है और ये दुर्लभ होते हैं। वहीं अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में इस बत्तख ने चर्चाओं का बाजार भी गर्म कर दिया है साथ ही आसपास के लोग भी इसे देखने आ रहे है। यहां बता दें कि मंदारिन चीन की भाषा है और मंदारिन बत्तख ज्यादातर चीन व जापान में ही पाई जाती है। वहीं इस बत्तख के अमेरिका में दिखने से सभी लोग हैरानी में पड़ गए है। 


खबरें और भी 

यहाँ अपराधियों के मुंह में धधकता लोहा डालकर उनसे उगलवाया जाता है सच

भारतीय जूनियर टीम का बैडमिंटन में शानदार आगाज

मनुष्य की पॉटी से भरा जार लेकर मंच पर पहुंचे बिल गेट्स, हैरान हो गए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -