अमेरिका ने जताई भारत के NSG में शामिल होने की उम्मीद
अमेरिका ने जताई भारत के NSG में शामिल होने की उम्मीद
Share:

नई दिल्ली : न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की सदस्यता को लेकर अमेरिका ने संभावना जताई है कि भारत इस वर्ष में एनएसजी का सदस्य हो जाएगा। अमेरिका के अधिकारियों ने इस मामले में कहा कि वे इस मामले में कुछ आगे बढ़े हैं। उन्होंने इस बात का विश्वास जताया है कि इस वर्ष के अंत तक भारत एनएसजी का सदस्य होगा। ऐसे में कुछ कार्य और किए जाने की आवश्यकता है। इस हेतु दिल्ली और वाॅशिंगटन दोनों को साथ आना होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका सहित विश्व के 38 देशों ने इस मसले पर भारत का सपोर्ट किया था। मगर चीन के विरोध के कारण भारत को एनएसजी सदस्यता नहीं मिल पाई। बीते दिनों न्यूक्लियर्स सप्लायर्स समूह की सिओल में आयोजित की गई 2 दिवसीय बैठक में भारत की सदस्यता का विरोध किया गया था। सदस्यता का विरोध करने वाले 10 देशों में चीन भी शामिल था।

हालांकि भारत और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच चर्चा हुई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले के लिए चीन को मना लिया था, जिसके बाद भारत-चीन संबंधों में कुछ नरमी आई थी। दरअसल चीन की मांग थी कि ऐसे देश जो परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर कर चुके हैं उन्हें ही एनएसजी में शामिल किया जाए। जबकि भारत इस संधि का विरोध करता आया है। ऐसे में भारत की भागीदारी कमजोर पड़ गई थी। हालांकि भारत का यूएस, फ्रांस, ब्रिटेन ने समर्थन किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -