Amazon Alexa पढ़ती है हनुमान चालीसा, शादी के लिए भी कर रहे प्रपोज लोग
Amazon Alexa पढ़ती है हनुमान चालीसा, शादी के लिए भी कर रहे प्रपोज लोग
Share:

देश के लोग बहुत ही प्रयोगधर्मी हैं। उन्हें किसी भी चीज के साथ प्रयोग करने में बड़ा आनंद आता है। इसके अलावा अब जब दुनिया स्मार्ट हो रही है तो लोग भी स्मार्ट हो रहे हैं। वही पहले लोगों के दोस्त वास्तविक होते थे लेकिन अब वर्चुअल होने लगे हैं। कई लोग गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा जैसे वर्चुअल असिस्टेंट से खूब बातें कर रहे हैं। भारत में अमेजन एलेक्सा का जमकर उपयोग  हो रहा है। लोग अमेजन से हनुमान चालिसा पढ़वा रहे हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक एक मिनट में चार बार अमेजन एलेक्सा को 'एलेक्सा हनुमान चालीसा प्ले करो' की कमांड दिया जा रहा है। वही इसके अलावा हर मिनट कोई-ना-काई एलेक्सा को शादी के लिए प्रपोज कर रहा है। वहीं एलेक्सा से 'हाउ आर यू' या 'कैसी हो एलेक्सा' एक मिनट में 11 बार पूछा जा रहा है। इसके अलावा एलेक्सा एक्सपीरियंस ऐंड डिवाइसेज के इंडिया कंट्री मैनेजर पुनीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'भारत के लोग हर हफ्ते 10 करोड़ से अधिक बार एलेक्सा से बात करते हैं|

 जो कि अमेरिका और ब्रिटेन के मुकाबले बहुत ज्यादा है।' अमेजन की ओर से एलेक्सा को लेकर जारी आंकड़े में कहा गया है आपकी जानकारी के लिए बता दें  कि भारत के लोग एलेक्सा से अजीबोगरीब सवाल पूछते हैं, इसके अलावा एक मिनट में 10 बार जानवरों की आवाज निकालने के लिए कहते हैं। एलेक्सा से पानी गीला क्यों है, आसमान नीला क्यों है, जैसे सवाल भी पूछे जाते हैं। दरअसल एलेक्सा में हिंदी का सपोर्ट मिल गया है। ऐसे में भारत के लोगों को एलेक्सा के साथ खूब मजा आ रहा है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया दाम

भारत में Amazon Echo Show 8 हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Huawei P40 Pro की इमेज आई सामने, ड्यूल पंच-होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -