समाजवादी पार्टी से OUT हुए अमर सिंह, शिवपाल भी दे सकते है इस्तीफा
समाजवादी पार्टी से OUT हुए अमर सिंह, शिवपाल भी दे सकते है इस्तीफा
Share:

उत्तरप्रदेश : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में गहरे पारिवारिक विवाद के बीच अब सुलह की खबरे भी तेजी से जोर पकड़ रही है। इसी बीच विवाद की अहम वजह माने जा रहे अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह थोड़ी देर में प्रेस कॉंफ्रेंस कर सकते हैं।

कल रात में सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आवास पर अमर सिंह तथा मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव तथा राजपाल यादव के बीच वार्ता के बाद आज शिवपाल सिह यादव ने मोर्चा संभाला है। शिवपाल सिंह यादव अभी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर पहुंचे हैं।

माना जा रहा है कि यह पार्टी में सुलह की एक अहम कड़ी होगी। शिवपाल के पहुंचने पर सुलह की चर्चाएं तेज हैं। देर रात तक बैठकों के दौर के बाद रास्ता निकलने की उम्मीद है।

source

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -