MP: बैतूल और नीमच में हुई नए कलेक्टर की पदस्थापना
MP: बैतूल और नीमच में हुई नए कलेक्टर की पदस्थापना
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में इस समय सरकार पूरे जोर-शोर से काम में लगी हुई है। जी दरअसल इस समय कई योजनाओं को लेकर काम किये जा रहे हैं। इसी के साथ शिवराज सरकार एक्शन मोड में भी दिखाई दे रही है। जी दरअसल बीते कल ही तत्काल दो कलेक्टर, दो SP और एक राज्य पुलिस सेवा की अफसर को हटाने के निर्देश जारी हुए थे। अब आज नए आदेश जारी कर बैतूल और नीमच जिलों में नए कलेक्टरों को पदास्थापना दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अब सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे IAS अफसर अमनवीर सिंह को बैतूल और मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आप सभी को पता ही होगा कि, अमनवीर सिंह नगर निगम सतना में आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। इसी के साथ वह खास तौर पर साल 2013 बैच के IAS अफसर भी हैं। इन सभी से पहले वह मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस के बेटे भी हैं। ठीक ऐसे ही इंदौर में अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है।

इस आदेश को लेकर कहा जा रहा है कि, प्रदेश में पहली बार हुआ जब किसी IAS अफसर के मुख्य सचिव रहते उनका बेटा कलेक्टर बना है। आपको हम यह भी बता दें कि इस संबंध में, बीते सोमवार को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आदेश जारी किये थे। उन्होंने कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद दो कलेक्टर, दो SP और एक राज्य पुलिस सेवा की अफसर को हटाने के निर्देश दिए थे।

MP: बाबा आमटे की पुण्यतिथि पर शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री ने दी श्रृद्धांजलि

भारत ने सबसे कम दिनों में लगाया 60 लाख लोगों को कोरोना टीका

शहनाज गिल की अदाओं ने लुटा सिद्धार्थ शुक्ला का दिल, देंखे ये शानदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -