ओर्टेगा बने विश्व के कुबेर, गेट्स आये दूसरे स्थान पर
ओर्टेगा बने विश्व के कुबेर, गेट्स आये दूसरे स्थान पर
Share:

स्पेन : विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में अब अमानजियो ओर्टेगा का नाम शूमार हो गया है, जबकि अमीरों की सूची में बिल गेट्स दूसरे स्थान पर आ गये। गौरतलब है कि ओर्टेगा स्पेन स्थित फैशन हाउस जारा के संस्थापक है। बिल गेट्स माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक होकर अभी तक विश्व के कुबेर बने हुये थे, लेकिन अब उन्हें ओर्टेगा ने पीछे छोड़ दिया है। विश्व के अमीरों का सूची फोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी की गई है।

79.5 अरब डाॅलर के मालिक है- फोर्ब्स पत्रिका ने ओर्टेगा को विश्व का धनपति घोषित करने के लिये उनकी संपत्ति की जानकारी हांसिल की थी। जानकारी के अनुसार ओर्टेगा ताजा स्थिति में 79.5 अरब डाॅलर संपत्ति के मालिक है। रही बात बिल गेट्स की तो उनके पास 78.5 अरब डाॅलर की संपत्ति आंकी गई है।

बताया गया है कि ओर्टेगा पहले से ही यूरोप के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में शामिल हो चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओर्टेगा की संपत्ति अन्य किसी भी अमीर से बहुत अधिक है।

दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में बिल गेट्स की बल्ले-बल्ले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -