अल्लू अर्जुन ने जारी किया 'पुष्पा 2' का पहला पोस्टर
अल्लू अर्जुन ने जारी किया 'पुष्पा 2' का पहला पोस्टर
Share:

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 का आज ही धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस मूवी के टीजर पर मिल रहे प्यार के मध्य ही अभिनेता ने अपनी मूवी का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करते हुए अभिनेता ने कमेंट कर लिखा, 'पुष्पा द रूल शुरू होती है।' सामने आए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का लुक इतना अलग और दिलचस्प दिख रहा है कि इसे देख लोग दंग हो चुके है। सामने आए नए लुक में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन साड़ी पहने हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाथों में चूड़ियां और जूलरी पहनी हुई है। इस लुक में उनका लुक देवी मां के लुक से मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुष्पा 2 पोस्टर फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट्स: खबरों का कहना है कि अल्लू अर्जुन की इस मूवी के पोस्टर को देखने के उपरांत लोग कमेंट करते हुए बोल रहे है, 'आइकन स्टार अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा को अलग स्तर पर ले जा रहे हैं।' जबकि, एक ने कमेंट कर लिखा, 'हम अल्लू अर्जुन के युग में हैं।' 

 

बता दें कि एक यूजर ने इस लुक को देख अल्लू अर्जुन के डेयरिंग स्टेप की जमकर तारीफ भी करने में लगे हुए है। यूजर ने लिखा, 'कोई और स्टार फर्स्ट लुक पोस्टर में ऐसे ट्रांसजेंडर लुक को लाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। खासकर तब जब, इतनी मचअवेटेड फिल्म हो। लेकिन अल्लू अर्जुन ने ये कर दिया है। पुष्पाराज की बोल्डनेस पहले लुक में ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए हाई स्टैंडर्ड सेट कर रही है। इतिहास बनने को है।

अपनी बॉडी और एक्टिंग से हर किसी को दीवान बना लेते है है अखिल

आखिर पत्रकारिता करते करते कैसे एक्ट्रेस बन गई नित्या

अपनी पहली फिल्म से लोगों के दिलों में राज करने लगे थे आदित्या मेनन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -