कुछ चीजें ऐसी तो हैं जो घर की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन होता है इनसे नेगेटिव ऊर्जा का प्रवेश
कुछ चीजें ऐसी तो हैं जो घर की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन होता है इनसे नेगेटिव ऊर्जा का प्रवेश
Share:

भारतीय वस्तु विज्ञान और चाइनीज़ फेंगशुई समान हैं। यह प्राकृतिक शक्तियों को मनुष्य के लिए उपयोगी बनाने की एक कलात्मक परंपरा है। हमे अक्सर बताया जाता रहा है कि घर में ऐसी चीजे न रखें वैसी रखो। तो इसी क्रम में आज हम अपने आर्टिकल के जरिए आपको बता रहें हैं कि घर में कौनसी चीजे रखने से बचना चाहिए ताकि आपके घर में खुशहाली हमेशा बरकरार रहें।

फव्वारा: फव्वारे या फाउन्टन आपके घर की खूबसूरती तो बढ़ाते हैं लेकिन इसके बहते पानी के साथ आपका पैसा और समृद्धि भी बह जाती है।

नटराज की मूर्ति: नटराज नृत्य कला के देवता हैं। लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर में आपको नटराज की मूर्ति रखी मिल जाती है। लेकिन नटराज की इस मूर्ति में भगवान शिव 'तांडव' नृत्य की मुद्रा में हैं जो कि विनाश का परिचायक है। इसलिए इसे घर में रखना भी अशुभ फलकारक होता है।

महाभारत की तस्वीरें: महाभारत को भारत के इतिहास का सबसे भीषण युद्ध माना जाता है। कहते हैं कि इस युद्ध के प्रतीकों, मसलन तस्वीर या रथ इत्यादि को घर में रखने से घर में क्लेश बढ़ता है। यही नहीं, महाभारत ग्रंथ भी घर से दूर ही रखने की सलाह दी जाती है।

ताजमहल: ताजमहल प्रेम का प्रतीक तो है, लेकिन साथ ही वह मुमताज की कब्रगाह भी है। इसलिए ताजमहल की तस्वीर या उसका प्रतीक घर में रखना नकारात्मकता फैलाता है। माना जाता है घर में ऐसी चीजे रखने से हमारे जीवन पर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके आपकी जान पर भी आ सकती है।

डूबती हुई नाव या जहाज: घर में कभी भी डूबती हुई नाव या जहाज को नहीं रखना चाहिए क्यों कि अगर यह चीज आपके घर में हैं तो जल्द ही आपका सौभाग्य भी डूब जा सकता है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है। रिश्तों में डूबते मूल्यों का प्रतीक है यह चिह्न। इसे अपने घरौंदे से दूर रखें।

जंगली जानवरों का कोई प्रतीक: किसी जंगली जानवर की तस्वीर या शो पीस घर पर रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में रहने वालों का स्वभाव उग्र होने लगता है। घर में क्लेश और बेतरतीबी बढ़ती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -