AIR: मना रहा है अपना 82वां जन्मदिन
AIR: मना रहा है अपना 82वां जन्मदिन
Share:

टेलीविजन के दौर से पहले हमें खबरों से लेकर गाने सुनाने वाले ऑल इंडिया रेडिया का आज जन्म दिन है। आज AIR 82 साल का हो गया है।

साल 1936 में 8 जून को ऑल इंडिया रेडिया यानी कि आकाशवाणी की सौगात मिली थी भारत को।


भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई और कोलकाता में साल 1927 में दो निजी ट्रांसमीटरों से हुई। 1930 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ और तब इसका नाम भारतीय प्रसारण सेवा या (इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) रखा गया। 8 जून 1936 को इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया और साल 1957 में आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा। 


जिस तरह आज हर घर यहां तक कि हर हाथ, हर मोबाइल में रेडियो की सुविधा है, वैसा उस जमाने में नहीं होता था।उस जमाने में हर व्यक्त‍ि रेडिया नहीं रख सकता था। तब सिर्फ 3000 लोगों के पास ही रेडियो रखेने का लाइसेंस होता था।


आकाशवाणी के पास फिलहाल देशभर में 420 स्टेशन मौजूद हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि AIR 23 भाषाओं और 146 बोलियों में कार्यक्रम तैयार करता है।रेडियो प्रसारण देने वाले किसी भी दूसरे रेडियो के मुकाबले यह ज्यादा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -