'तालिबान को 'हिंदुस्तानी मुसलमानों' का सलाम, जीत के लिए अल्लाह का शुक्रिया'
'तालिबान को 'हिंदुस्तानी मुसलमानों' का सलाम, जीत के लिए अल्लाह का शुक्रिया'
Share:

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से लोकसभा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी भी आतंकी संगठन तालिबान के समर्थन में उतर आए हैं। बुधवार को उन्होंने बयान जारी करते हुए अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को जायज ठहराया है। नोमानी ने कहा कि तालिबान ने पूरे विश्व की सबसे मजबूत सेनाओं को धूल चटाई है। इन नौजवानों ने काबुल की धरती को चूमा है। हिंदुस्तान का मुसलमान, तालिबान को सलाम करता है। उन्होंने तालिबान की जीत के लिए अल्लाह को शुक्रिया भी कहा। 

नोमानी ने कहा कि पूरे विश्व ने देखा कि कैसे एक निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौजों का सामना किया और काबुल के महल में दाखिल हुए। उनमें किसी भी किस्म का घमंड नहीं था, बड़े बोल नहीं थे। बता दें कि सज्जाद नोमानी से पहले शफीकुर रहमान बर्क ने भी तालिबान के समर्थन में आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तालिबानी अपने देश की आजादी के लिए जंग लड़ रहे हैं। अफगान के लोग उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता चाहते हैं। जब भारत पर ब्रिटिश शासन था तब हमारे देश ने भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। अब तालिबान अपने देश को आजाद कराना चाह रहे हैं और उसके लिए लड़ रहे हैं। 

सपा सांसद के विवादित बयान के बाद उन पर केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उनके सुर बदल गए थे। शफीकुर रहमान ने ट्विटर पर इसकी सफाई देते हुए कहा था कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। मेरा तालिबान से क्या ताल्लुक। 

सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा- "त्रिपुरा 2025 तक लकड़ी उद्योग से 2,000 करोड़ रुपये..."

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैलसा- अब देश की बेटियां भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा

भारत ने 56 करोड़ से अधिक लोगों का किया वैक्सीनेशन
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -